कभी कभी मिरे दिल में ख़याल आता है,
कि ज़िंदगी तिरी ज़ुल्फ़ों की नर्म छाँव में।
गुज़रने पाती तो [simple_tooltip content=’प्रफुल्ल, verdant’]शादाब[/simple_tooltip] हो भी सकती थी,
ये [simple_tooltip content=’अँधेरा, darkness’]तीरगी[/simple_tooltip] जो मिरी [simple_tooltip content=’जीवन, life’]ज़ीस्त[/simple_tooltip] का मुक़द्दर है।
तिरी नज़र की [simple_tooltip content=’किरणों, rays’]शुआ’ओं[/simple_tooltip] में खो भी सकती थी,
अजब न था कि मैं [simple_tooltip content=’stranger to sorrow’]बेगाना-ए-अलम[/simple_tooltip] हो कर।
तिरे जमाल की [simple_tooltip content=’खूबसूरती, beauty’]रानाइयों[/simple_tooltip] में खो रहता,
तिरा [simple_tooltip content=’delicate body’]गुदाज़-बदन[/simple_tooltip] तेरी [simple_tooltip content=’अधखुली, half open’]नीम-बाज़[/simple_tooltip] आँखें।
इन्ही हसीन फ़सानों में [simple_tooltip content=’तल्लीन, absorbed’]महव[/simple_tooltip] हो रहता,
पुकारतीं मुझे जब [simple_tooltip content=’खटास, bitterness’]तल्ख़ियाँ[/simple_tooltip] ज़माने की।
तिरे लबों से [simple_tooltip content=’मिठास, माधुर्य, sweetness’]हलावत[/simple_tooltip] के घूँट पी लेता,
हयात चीख़ती फिरती [simple_tooltip content=’नग्न, naked’]बरहना[/simple_tooltip] सर और मैं।
घनेरी ज़ुल्फ़ों के साए में छुप के जी लेता,
मगर ये हो न सका और अब ये आलम है।
कि तू नहीं तिरा ग़म तेरी जुस्तुजू भी नहीं,
गुज़र रही है कुछ इस तरह ज़िंदगी जैसे।
इसे किसी के सहारे की आरज़ू भी नहीं,
ज़माने भर के दुखों को लगा चुका हूँ गले।
गुज़र रहा हूँ कुछ अन-जानी रहगुज़ारों से,
[simple_tooltip content=’भयानक, dreadful’]मुहीब[/simple_tooltip] साए मिरी [simple_tooltip content=’दिशा की ओर, direction’]सम्त[/simple_tooltip] बढ़ते आते हैं।
हयात ओ मौत के [simple_tooltip content=’भयंकर, frightful’]पुर-हौल[/simple_tooltip] [simple_tooltip content=’कंटीले खेत, thorn field’]ख़ारज़ारों[/simple_tooltip] से,
न कोई [simple_tooltip content=’मंज़िल का रास्ता, way to destination’]जादा-ए-मंज़िल[/simple_tooltip] न रौशनी का सुराग़।
भटक रही है [simple_tooltip content=’ खाली जगहों, spaces’]ख़लाओं[/simple_tooltip] में ज़िंदगी मेरी,
इन्ही ख़लाओं में रह जाऊँगा कभी खो कर।
मैं जानता हूँ मिरी [simple_tooltip content=’दोस्त, a friend’]हम-नफ़स[/simple_tooltip] मगर यूँही,
कभी कभी मिरे दिल में ख़याल आता है।