जब भी दिल खोल के रोए होंगे,

लोग आराम से सोए होंगे।

बाज़ औक़ात [simple_tooltip content=’helpless heart’]ब-मजबूरी-ए-दिल[/simple_tooltip],

हम तो क्या आप भी रोए होंगे।

सुब्ह तक [simple_tooltip content=’hand of breeze’]दस्त-ए-सबा[/simple_tooltip] ने क्या क्या,

फूल काँटों में पिरोए होंगे।

वो [simple_tooltip content=’नाव, boats’]सफ़ीने[/simple_tooltip] जिन्हें तूफ़ाँ न मिले,

ना-ख़ुदाओं ने डुबोए होंगे।

रात भर हँसते हुए तारों ने,

उन के [simple_tooltip content=’गाल, cheeks’]आरिज़[/simple_tooltip] भी भिगोए होंगे।

क्या अजब है वो मिले भी हों ‘फ़राज़’,

हम किसी ध्यान में खोए होंगे।